जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज ग्राम पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वार्ड क्रमांक छह में आज नालिया सड़कों पर पड़ी मिट्टी को ग्राम पंचायत द्वारा पंच की मांग पर सरपंच सकरी समरथ सिंह मौर्य पंच हेमलता वाणी के निर्देशन पर सफाई अभियान सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि दत्त कॉलोनी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का पंच बनाया गया है सबसे अधिक मतों से जीतते है और यह वार्ड में सभी धर्म के लोग निवासरत रहते हैं। इस वार्ड की पूरे नगर में चर्चा रहती है। यहां पर बिजली सड़क पर साफ सफाई खुद पंच खड़े रहकर काम करवा दें गांव का मुख्य मार्ग भी जल्द से जल्द बनेगा सरपँच सकरी समरथ सिंह मोर्य को लिखित आवेदन भी दिया गया है। वार्ड निवासी अश्विन वाणी राहुल प्रमोद कौशल वर्मा अनिल लोहार सद्दाम प्रदीप माली लखन माली बाबूलाल वाणी सहित महिलाओं ने भी काम करने पर प्रशंसा की। Post navigation अब तक नहीं उतारे गए तिरंगे झंडे, जिला प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान ठोस कार्रवाई के अभाव में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद, दुकान पर रेट लिस्ट भी नहीं