रितेश गुप्ता@थांदला थांदला नगर सरदार पटेल मार्ग निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी भी कोराना पॉजिटिव आए है । इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में करवाई प्राइवेट रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कोराना के हल्के लक्षण दिखते ही दोनों ने स्वयं इंदौर पहुंच कर अपना टेस्ट करवाया । इन्होने अपील कि है के को भी लोग इनके संपर्क में आए है अपना टेस्ट करवा लेवे व थांदला में बढ़ रहे कोराना मामलों को देखते हुए आम जन से सतर्क रहने की भी अपील करते हुए कहा है कि थोड़ी भी स्वास्थ्य में गिरावट दिखने पर अपने डॉक्टर से सलाह एवम कोराना टेस्ट अवश्य करावे इससे डरे नहीं । Post navigation कोरोना के शिकंजे में थांदला शहर, कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की एक साथ मौत झाबुआ शहर के एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव, इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज जारी