अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” वालपुर” से ” अजय मोदी” वन विभाग के अमले ने ” खामट” गांव मे उस अजगर को भारी मशक्कत के बाद पकड ही लिया जो पेड पर चढा हुआ था । अलीराजपुर live पर खबर जारी होने के बाद अलीराजपुर कलेक्टर ” शेखर वर्मा ” ने वन विभाग को तत्काल जिम्मेदार अधिकारी भेजने को कहा था जिसके बाद सहायक वन संरक्षक डा अरुण कुमार पारीक को खामट वन अमले को गाइड करने के लिए भेजा गया । कडी मशक्कत के बाद इस अजगर को पकड लिया गया है डा पारीक ने बताया कि इस अजगर को पहले अलीराजपुर ले जायेंगे वहा से इसे जंगल मे छोड दिया जायेगा । डा पारीक ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि साढे 8 फीट वजनी अजगर था ओर मादा अजगर था । गौरतलब है कि सुनील निंगवाल ने सर्वप्रथम इस अजगर की सुचना दी थी । Post navigation मुर्गी मारकर पेड पर जा बैठा अजगर , वन विभाग पकडने मे जुटा कलेक्टर की पहल पर दोबारा ” अपोलो” पहुंची ” रंगू”