अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” बोरी” से ” संजय गांधी” अलीराजपुर कलेक्टर शेखर वर्मा की संवेदनशीलता से ” बोरी” इलाके के ” सियाली” गांव की बेटी ” रंगू” एक बार फिर से इंदौर के अपोलो अस्पताल पहुंच गयी है दरअसल अलीराजपुर लाइव द्वारा खबर सार्वजनिक कर ” रंगू” को बचाने की अपील कलेक्टर से करने के मात्र 5 मिनट मे ही कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले को सक्रिय कर ” रंगू” को अपोलो भिजवा दिया था मगर उसकी नाजूक हालत होने के बावजूद भी उसके पिता ओर भाई उसे जबरन आईसीयू से निकालकर ” घर यानी सियाली” ले आये थे उसके बाद कलेक्टर शेखर वर्मा ने रंगू के पिता ओर भाई से संवाद किया था । जिसके बाद दोनो ने फिर से आग्रह किया कि वह वहा रुकेंगे ओर रंगू का इलाज करवायेंगे ।इस पर सह्दयता दिखाते हुऐ कलेक्टर ने एक बार फिर से एंबुलेंस भेजकर रंगू को अपोलो इंदौर मे भर्ती करवाया । अभी समाचार लिखे जाने तक रंगू का इलाज जारी है लेकिन उसकी स्थिति बेहद नाजूक बनी हुई है डाक्टर उसे बचाने की जद्दोजहद मे जुटे है । Post navigation वन विभाग ने पकडा साढे आठ फीट लंबा अजगर अलीराजपुर नगर पालिका के बगीचे मे महिला से दरिंदगी