अलीराजपुर लाइव के लिए आजादनगर से वीके वाणी की रिपोर्ट- आजादनगर विकास खंड के ग्राम पोचीमली के बरिया फलिये के एक घर से वन विभाग की टीम द्वारा लगभग 20 किलो वजनी अजगर पकड़ा गया। रेंजर श्रीराम राठौर ने बताया कि भीमजी पिता फतिया के घर की खपरेल पर यह अजगर कुंडली बनाकर बैठा था। घर वालों की सूचना पर बुधवार सुबह वन विभाग के वन रक्षक बसंत चौहान,विनोद सोलंकी, धनसिंह रावत एवं वनपाल नरेंद्र टवली ने अजगर को पकड़ा और गड़ी के पास वाले जंगल में छोड़ दिया। रेंजर राठौर ने बताया कि अजगर ने एक मुर्गी खा ली थी उसके बाद घर वालों ने वन विभाग को सूचना दी। अजगर लगभग 6 से 7 फीट लंबा था। Post navigation 18 शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी, 9 का वेतन काटा एकेवीएन के खिलाफ दर्ज होगा पब्लिक न्यूसेंस का अपराध