दीपेश प्रजापति, झाबुआ झाबुआ में वनवासी कल्याण परिषद की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न होने जा रही है। यह प्रतियोगिता दिनांक 1 से 4 दिसंबर तक होगी। इसमें 20 जिलों से विजेता टीम 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। खो खो सब जूनियर बालक बालिका उम्र 12 से 14 वर्ष जूनियर बालक बालिका 14 से 17 वर्ष और तीरंदाजी में सब जूनियर बालक बालिका 14 से 17 वर्ष जूनियर बालक बालिका 17 से 20 वर्ष 400 खिलाड़ी द्वारा भाग लिया जाएगा। साथ ही 4 दिसंबर को टंट्या मामा बलिदान दिवस पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जावेगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला में तहसील बबनी राष्ट्रीय स्तर पर 29 दिसंबर से 2 जनवरी खेल संपन्न होंगे आयोजन को लेकर व्यवस्था संबंधित बैठक संपन्न हुई। वनवासी कल्याण परिषद प्रान्त संगठन मंत्री मध्य भारत तिलकराज दांगी, शम्भू चौहान खेल प्रमुख वनवासी कल्याण परिषद ,गनपत मुनिया जिला संगठन मंत्री वनवासी कल्याण परिषद झाबुआ,खेमसिंह जमरा,अशोक त्रिवेदी,विजय नायर, निर्मला भूरिया ,शांतिलाल बिलवाल, भानु भूरिया,वालसिंह मसानिया खेल प्रमुख झाबुआ, गोविंद अजनार, दीवान भूरिया ,मुकेश मेड़ा, मुन्ना लाल निनामा जिला अध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद झाबुआ, पर्वत मकवाना, पपीस पानेरी, मनोज अरोरा नगर अध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद, ,धनसिंह बारिया, बिट्टू सिंगार, सुरबान गुंडिया, सुमेर डावर, अंकुर पाठक, कांजी भूरिया, अलकेश मेड़ा सह युवा प्रमुख वनवासी कल्याण परिषद, कार्तिक हटिला, महेश मुजाल्दे आश्रम व्यवस्थापक, जितेंद्र जैन, हरबन डामोर, सज्जन अमलियार अजय भूरिया, रणछोड़ जी खराड़ी आदि उपस्थित थे। Post navigation तत्कालीन झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी की निलंबन अवधि बढ़ाई गई, 19 सितंबर को किये गए थे निलंबित कवेलू हटाकर सो रहे शख्स को मारी गोली, हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में…