झाबुआ आजतक के लिऐ झकनावदा से जितेंद्र राठोड की रिपोर्ट ॥ झाबुआ जिले के रायपुरिया थाने के गांव “पांच पिपला” में आज सुबह एक विवाह समारोह मे वधु की विदाई को लेकर हुऐ विवाद मे एक वृद्ध की जान चली गई । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बामनिया के समीप भूरीघाटी गांव से एक बारात रायपुरिया थाने के “पांच पिपला” गांव मे कल शाम पहुँची थी सारी रात विवाह की रस्में हुई ओर सुबह विदाई को लेकर वर-वधू पक्ष मे विवाद होने लगा । इसी बीच लडके पक्ष के गणेश डामर ने वधू के दादा ‘मांगु पिता दीता को धक्का मारा जिससे वह एक पत्थर पर जा गिरा ओर सिर मे गंभीर चोट लगने पर मोके पर ही उसकी मोत हो गई..पुलिस ने आरोपी गणेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया है ओर घटना के बाद से आरोपी गणेश फरार है उसकी तलाश की जा रही है । IMG-20150331-WA0106

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *