झाबुआ आजतक डेस्क ॥ झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे अपने समर्थक पदाधिकारियों ओर विधायक के साथ भोपाल पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष “नंदकुमार सिंह चोहान प्रदेश संगठन मंत्री “अरविंद मेनन” से मुलाकात कर पूरे मामले पर सफाई दी । सुत्रो के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओर प्रदेश संगठन मंत्री ने पहले तो अंदरखाने पूरे घटनाक्रमो को लेकर डांट लगाई लेकिन बाद मे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे के तर्क से सहमत हो गये ओर कहा कि शैलेष दुबे ने अपना मकान किराए पर दे रखा था ओर जिसे किराए पर दिया था वह सट्टा कारोबार करवा रहा था । चोहान के इस बयान को क्लिनचिट के रुप मे देखा जा रहा है अब देखना यह है कि पुलिस नंदकुमार चोहान के बयान के बाद दुबे के साथ कैसा कानूनी बर्ताव करती है ॥ Post navigation 108 वाहन बिना एसी के चलाया तो ड्राइवर पर होगी कार्य वधू की विदाई के झगडे मे चली गयी समधी की जान