झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्त की रिपोर्ट-
थांदला ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने वंदना सुधीर भाबोर को थांदला ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति होने पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है। महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर वंदना भाबोर ने सांसद कांतिलाल भूरिया के प्रति आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं बखूबी निर्वाह करूंगी व पार्टी संगठन को मजबूत करने व संगठन का विस्तार करके हरसंभव सहयोग प्रदान करूंगी। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मैड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, पार्षदगण आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, असगर पटवारी, रीना रावत, अफसाना कादर शेख, जैनबबी, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, जसवंत भाबोर, गुलामकादर खां, महेन्द्र नागर, राकेश पाठक, शेख कमालुद्दीन, जितेंद्र धामन, सुधीर भाबोर आदि ने बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *