झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस पर कई आयोजन किए गए। नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं नें तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाए। बाल मेले का शुभारंभ अनुविभगीय अधिकारी एसएन दर्रो एवं बीईओ ख्रिस्तीना डोडियार द्वारा किया गया। बाल मेले में लगी 20 से अधिक स्टालों पर छात्राओं-पालकों व शिक्षकों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। अवसर पर शिक्षक अब्दुल हक खान, जयश्री शर्मा, कमलनयन पटेल, रेखा गिरी, तरुणराव भट्ट, देवदा, शमीम बानो समेत शिक्षक-पालकगण व छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही नगर की शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय, संस्कार पब्लिक स्कूल, अणु पब्लिक स्कूल एवं न्यू हिमालया एज्युकेशन एकेडमी पर भी बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 127 वीं जयंती वंदना भाबोर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत