झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-   
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 127 वीं जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर की गई। जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए लडऩे वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे। वे पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम से जाने जाते थेए वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने। इस दौरान राकेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र बिंदु थे। वे महात्मा गांधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे और स्वतंत्रता के बाद भी अपनी मृत्यु तक देश की सेवा की। उन्हें आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता था। वे मोतीलाल नेहरु के बेटे थेए उनकी भारतीय राजनीती में ज्यादा रुचि थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा महान और प्रमुख नेता बने और बाद में पूरी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एक विश्वसनीय सलाहकार माना। कार्यक्रम को युवा नेता जसवंत भाबोर ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी ने नेहरु को एक बुद्धिमान और सफल नेता का दर्जा दिया था उसी को देखते हुए आजादी के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें ही स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में चुना। प्रधानमंत्री बनने के बाद हीए उन्होंने नवीन भारत के अपने स्वप्न को साकार करने के प्रयास किए। भारतीय कानून के नियम बनाए गए, तब उन्होंने भारत का आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास शुरू किया। कार्यक्रम को पार्षद व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि नेहरु के समय कांग्रेस देश की सबसे सफल पार्टी थी जिसने हर जगह चाहे राज्य हो या लोकसभा हो विधानसभा हो हर जगह अपनी जीत का परचम लहराया। महात्मा गांधी द्वारा शुरु किए गए। असहयोग आंदोलन में शामिल हुए। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पंडित नेहरु को देकर उन्हें सम्मानित किया गया। आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पं. जवाहरलाल नेहरु का नाम सदा लिया जाएगा। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, महेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पार्षद असगर पटवारी, आनंद चौहान, गुलामकादर खान, कालूसिंह नलवाया, कमालुद्दीन शेख, युकां अध्यक्ष कमलेश सोनी, सुधीर भाबोर, शम्मी खान, शम्भूसिंह डामोर, रूसमाल मेड़ा, बद्दा खडिय़ा, जितेंद्र सोनार्थी, वीरसिंह वसुनिया, सकरीया वसुनिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *