झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पुण्य सम्राट लोकसंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा का 82वां जन्मोत्सव एवं परम गुरु भक्त स्वर्गीय समरथमलजी फुलफगर की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक एवं महिला परिषद् एवं फुल्फग्गर परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गइ। नयापुरा स्थित जैन मंदिर में प्रात: स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मिशन हास्पिटल में मरीजों को एवं स्कूल में बच्चों को फल-बिस्किट वितरित किए गए। अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष कमलेश जैन, उपाध्यक्ष यतीश छिपानी, सचिव एवं परिषद् अध्यक्ष चंचल भंडारी, उमेश बी पीचा, संजय फुल्फग्गर, अर्पित लुणावत, नमन चत्तर, निलेश चोरडिया,उज्जवल लुक्कड़, केवल, जिनल फुल्फग्गर सहित समाजजन उपस्थित रहे। संध्या के समय नवकार मंत्र के जाप एवं आरती घर घर दीपक प्रगटाए। Post navigation वंदना भाबोर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत धर्म न्याय यात्रा में घंटा-शंख, घडियाल लेकर निकले पुजारी, की मंदिर निर्माण की मांग