जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने में आज सुबह 8 बजे सेजगांव निवासी भुड़की फलिया के युवक इड़ल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इडलसिंह के घर का दरवाजा लोहे में अचानक करंट फैल गया और युवक इडलसिंह दरवाजे के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और उसकी थोड़ी देर पश्चात मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां पर शव का परीक्षण किया गया। ) Post navigation बीमारी से परेशान युवक ने जहरीली दवाई पीकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में राष्ट्रीय पोषण आहार की बैठक में जुटी ग्रामीण महिलाओं को अधिकारियों ने दी हिदायतें