आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी। मंत्री श्रीमती उइके 30 मार्च को प्रातः 8:00 बजे इंदौर से आलीराजपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। वे राजगढ़, बोरी एवं उदयगढ़ होते हुए आलीराजपुर पहुंचेंगी। आलीराजपुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर में शामिल होंगी। दोपहर में मंत्री श्रीमती उइके कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगी। इसके बाद डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) की बैठक तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। सभी कार्यक्रमों के पश्चात वे आलीराजपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *