भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर अन्तर वेलिया पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली नेगडी नदी में मेघनगर में रहने वाले 26 वर्षीय रवि पिता पूनमचंद जो कि पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। युवक रवि की लाश अंतरवेलिया के दूधेश्वर मंदिर के पीछे नेगडी नदी में पानी मे तैरती मिली है। परिजनों ने शनिवार को ही मेघनगर थेन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।नदी में लाश मिलने का समय रवि ने काला जींस, नीले कलर की टी शर्ट व घड़ी पहन रखी है जेब में राम शरणम की अमृतवाणी की किताब भी मिली है। जानकारी के अनुसार लड़के के पिता मेघनगर के सीमेंट व्यापारिक रवि सुराना के यहां मिनी ट्रक चालक है। मृतक रवि मेघनगर लोक सेवा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था ।पूनम चंद चौहान परिवार का एकमात्र चिराग रवि जो की आज उनके परिवार के बीच नहीं है। घटना से मेघनगर एवं आसपास की जनता सदमे में है। 2 दिन से लापता रवि पूनमचंद ने आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे हत्या है पुलिस जांच में जुटी है। ) Post navigation सर्वधर्म कमेटी ने आयोजित किया हजरत सैय्यद जबान शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स -पुलिस-अतिरिक्त रक्षाबल के 100 जवानों ने लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए निकाला फ्लैगमार्च