अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- शनिवार को जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपुर का में शनिवार को लगने वाला ऐतिहासिक भगोरिया को लेकर प्रशासन सतर्क नजर नहीं आ रहा है। दुकानों के लिए कोई गाइड-लाइन नहीं दिख रही मनचाहे स्थानों पर दुकाने लगाई जाते दिख रही है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। शांति समिति व ग्रामरक्षा समिति के सभी सदस्य शांति से पर्व संपन्न करने का आश्वासन दे रहे है। शनिवार को रहने वाले भगोरिया हाट बाजार में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस प्रशासन की तैयारियां नजर नहीं आ रही है। इसी के साथ दोनों पार्टी की निकलेगी गेर इसके लिए भाजपा से विधायक नागरसिंह चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकालेंगे गेर तो कांग्रेस की ओर से महेश पटेल शंकर सिंह बामनिया भी निकालेंगे। गेर में भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी गेर की तैयारियां कर ली है। वही सरपंच समरथसिंह मोर्य का कहना है कि भाजपा की गेर ग्राम पंचायत से निकाली जाएगी। इस दौरान ग्राम भगोरिया हाट बाजार में आए सभी ग्रामीणों का स्वागत किया जाएगा। कदवाल में 3 बजे ही पूरा हो गया हाट नानपुर से 7 किमी दूर ग्राम कदवाल में भगोरया हाट बाजार लगा। लेकिन दोपहर 3 बजे ही पुलिस प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए भगोरिया हाट बंद करवा दिया। पुलिस प्रशासन को अंदेशा था कि कुछ लोग हुड़दंग मचा सकते है इसको लेकर पुलिस ने अहतियात बरतते हुए ऐसा किया। Post navigation भगोरिया मे आपस मे भिडे कांग्रेस नेता ; सामने आई गुटबाजी नुक्कड़ नाटक से दिया ग्रामीणों को संदेश बेटी देश का भविष्य