झाबुआ Live डेस्क के लिए ” भूपेंद्र बरमंडलिया” की EXCLUSIVE रिपोर्ट मेघनगर , रंभापुर एंव अगराल मे लोकायुक्त पुलिस इंदौर की छापेमारी पूरी हो गयी है यह तीनो ठिकाने ” सेल्समैन ” फतेहसिंह” के है ओर वह माडंली & कचलदरा” मे उचित मूल्य की दुकान का सेल्समैन है । छापे के बाद डीएसपी डी एस परिवार ने झाबुआ लाइव की बताया कि 1990 से आजतक की सेवा का फतेहसिंह का वेतन 22 लाख बनता है जिसमे उस राशि का उपभोग भी शामिल है लेकिन उसके पास उसकी आय से कम से कम 5 गुना अधीक संपत्ति मिली है । उन्होंने बताया कि PWD से इस संपत्ति का आंकलन करवाया जायेगा । मुख्य रुप से मेघनगर के आलीशान मकान , रंभापुर के मकान के रेनोवेशन एंव अगराल मे डेयरी फाम॔ के रुप मे अचल संपति मिली है जांच जारी है । लोकायुक्त पुलिस के अनुसार कोट॔ से वारंट लेकर यह छापा मारा गया था । Post navigation व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बंद रखी दुकानें, जलाया पाकिस्तान का पुतला दो कार भिड़ंत में 9 यात्री हुए घायल