सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी रामा ब्लॉक के तहत आने वाले ग्राम खरडूबड़ी में रविवार को लॉकडाउन सभी दुकानों को बंद करने के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों की सात दुकानों को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि व्यापारी रविवार को बंद के आदेश होने के पश्चात भी किराना दुकाने खोलकर व्यापार करते पाए गए जिसकी शिकायत तहसीलदार प्रवीण ओहदिया को मिली। इसके बाज कोटवार कालु डामोर, भुसर मखोडीया के साथ ग्राम में तहसीलदार पहुंचे तथा सात किराना दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उक्त दुकानों को सील कर दिया गया। Post navigation प्रशासनिक व्यवस्था हुई लचर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं प्रवासी मजदूर 33/11 केव्ही के रख रखाव व मैंटेनेंस 4 मई, इन गांवों की बिजली कल 8 से 12 बजे तक रहेगी बंद