अलीराजपुर लाइव डेस्क- कोरोना महामारी से निपटने के लिए अब लगभग हर कोई यह सबक समझ चुका है कि उन्हें भीड़ का हिस्सा नहीं बनना है और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना है, लेकिन इसके बावजूद की लोगों ऐसे अलीराजपुर में घर से बाहर निकले जिनके निकलने की कोई ठोस वजह नहीं थी। परेशान पुलिस ने ऐसे लोगों को सुधारने का नया पैंतरा अजमाया। ए-4 साइज पेपर पर बकायदा लिखा गया कि मैं अलीराजपुर का दुश्मन हूं मैं बाइक से घुमूगा मैं किसी की बात मानने वाला नहीं हूं। तो किसी परचे पर लिखा गया कि मैं समाज का दुश्मन हूं मैं घर पर नहीं रहूंगा। इस तरह के कई पर्चे ऐसे लोगों को बाइक पर रोककर थमाए गए व पुलिस ने उनकी तस्वीर भी खींची। इस घटनाक्रम से बेवजह बाहर घुमने वाले लोगों ने शर्मिंदगी महसूस की। लेकिन इससे कितना प्रभाव पड़ता है यह आने वाले कुछ घंटों में देखने को मिलेगा। ) Post navigation कोरोना इफेक्ट : 27 अप्रैल को होने वाली दिशा की बैठक स्थगित, सांसद ने सौंपा पत्र पुलिस प्रशासन दिनभर दिखा सजग, लोगों को घर बैठने की नसीहत देकर बाजारों से किया रवाना