सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर प्रशासन द्वारा तीन मई तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते यहां के लोगों को प्रशासन द्वारा समझाने ग्रामीण अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। इसी के मद्देनजर बुधवार पारा चौकी के सब इंस्पेक्टर केशव सिंह पांडेय और अपने स्टाफ के साथ खरडूबड़ी गांव में पहुंचे जहां फालतू घुमते नजर आ रहे लोगों को नसीहत दी तो वहीं कई ग्रामीण नहीं मान रहे हैं व अपनी बाइक को खड़ी कर छिप जाते हैं। इसके बाद चौकी के सब इंस्पेक्टर ने चार बाइक को जब्त की तथा एक निजी टेम्पो में भर कर पारा चौकी पहुंचाया। Post navigation युवा डॉ. चतुर्वेदी ने दी नागरिकों को नसीहत : घरों में रहकर अपने जीवन को बचाकर राष्ट्रहित में कार्य करे Corona Effect: नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी स्थगित