शिवा रावत, उमराली लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर आज चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार निर्भयसिंह पटेल द्वारा ग्राम उमराली, भोपालिया, छकतला, सोंडवा,वालपुर में 14 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही के तहत 14 हजार हजार रूपए का अर्थदंड लगाया गया जिसके तहत 8 दुकानदार केवल छकतला के लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए। प्रशासन स्तर पर लॉकडाउन का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था और सभी को सूचित किया गया था लॉकडाउन में कोई भी दुकानें न खोलने लेकिन इसके बावजूद भी व्यापारियों ने शटर खोलकर व्यापार व्यवसाय किया गया जिसके बाद तहसीलदार के निर्देशन के बाद चालानी कार्रवाई की गई जिसमें दुकानदारों से पैनल्टी वसूल की गई। Post navigation ओच्छबलाल सोमानी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष व अनिता भंवर जिलाध्यक्ष मनोनीत प्रणव वर्मा सीबीएसई 12वीं की प्रावीण्य सूची में