जितेन्द्र वाणी, नानपुर
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक  जयघोष  महाराज एवं राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राजेन्द्रसिंह  राजपूत  की स्वीकृति से एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश महामंत्री संगठक रामबृजेश तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी विनोद त्यागी की अनुशंसा से आलीराजपुर के निवासी भाजपा के कदावर नेता अनुभवी विभिन्न संगठनो में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे  ओछबलाल  सोमानी को अभियान का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद व मंत्री रहे भागीरथ  भंवर की पुत्री अनीता भंवर को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | अभियान के अंतर्गत योजनाओ के प्रचार प्रसार का कार्य टीम के साथ करेगे | उनसे अभियान की नीति और उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान के विस्तार और कार्यो को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान देने का आग्रह किया गया है | इनकी नियुक्ति पर आलीराजपुर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओ, डोलोमाइट उधोग संगठन, वैश्य समाज जिला संगठन, महेश्वरी समाज, गुप्ता समाज, राठौर समाज, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, वाणी समाज, स्वर्णकार समाज, आदिवासी समाज, प्रतापगंज परिवार, समस्त व्यापारी संगठन, श्री पंचेश्वर धाम समिति, युवा वर्ग, विभिन्न सामाजिक संगठनो और ग्रामीण इलाकों के हजारो हजारो कार्यकर्ताओ ने बधाईयाँ दी है एवं क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का वातावरण बन गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *