सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी शनिवार को लोकडाउन-02 में गांव के राजेन्द्र पिता मांगीलाल गुर्जर जिसकी पत्नी राजस्थान में कुशलगढ़ के पास बड़वास में रहती हैं जो शनिवार को अपने पति के साथ गांव खरडू आई। इसकी जानकारी पारा चौकी पर दी गई जिसके बाद पारा चौकी प्रभारी केशव सिंह पांडेय और डॉ एमएस डुडवे अपने स्टाफ के साथ खरडूबड़ी में राजेन्द्र गुर्जर के यहां पर पहुंचे जहां पर अंजलि राजेन्द्र गुर्जर की जांच कर उसे झाबुआ अस्पताल में कोराना वायरस का टेस्ट के लिए भेजा गया और राजेन्द्र एवं उनकी पत्नी अंजलि के साथ किसी को मिलने या कहीं पर भी जाने की अब अनुमति नहीं है। वहीं सोशल डिस्टेंस का पालन 3 मई तक अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दी गई है। डॉ. एमएस डुडवे ने आज अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और राजेन्द्र एवं उनकी पत्नी अंजलि को लेकर तीन मई तक होम क्वॉरेंटाइन कर दिया तथा आस पडोसियों को भी नसीहतें दी गई है। इसी के साथ कोरोनावायरस 02 लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश-राजस्थान बार्डर सील होने के बावजूद यह दोनों को बाडरॅ पर रोका क्यों नहीं गया, यह एक सवाल है। Post navigation संकुल केन्द्रों एवं बी.ओ.कार्यालय के कर्मचारियों ने मार्च माह के वेतन में से एक दिन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी लॉक डाउन में नशे का व्यापार; ग्रामीणों ने की ताड़ी पर रोक लगाने की मांग