जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर को सूचना मिली, जब पुलिस पहुंची तो लगभग 10 से 12 अज्ञात हमलावरों ने डायल 100 पर हमला कर दिया, जिससे डायल-100 के कांच फूट गए । थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों द्वारा 100 डायल में तोडफ़ोड़ की गई। इस हमले में आरक्षक राकेश का हाथ फ्रैक्चर हो गया तो वहीं आरक्षक नरपत व डायल 100 के चालक राजू को भी चोट आई है। पुलिस अब अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर का कहना है कि वे अज्ञात हमलावरों को पहचान कर जल्द ही पुलिस गिरफ्त में ले लेंगे। बहरहाल इस हमले से ग्राम में सनसनी फैल गई है। ) Post navigation क्वारींटाइन किये गए खवासा के पिता-पुत्र की रिपोर्ट आई नेगेटिव; इंदौर से आये थे कुछ दिन पहले .. एसडीएम नायब तहसीलदार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया आकस्मिक भ्रमण