अर्पित चोपड़ा@ खवासा इंदौर से खवासा आने के बाद होम क्वारन्टाइन किए गए युवक विजय राय और अंकित की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा के मेडिकल ऑफिसर डॉ हरिओम गुर्जर ने बताया कि इंदौर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री के बाद दोनों के सेम्पल लिए गए थे जो आज प्राप्त रिपोर्ट में नेगेटिव आए है। उल्लेखनीय है कि युवकों की जांच रिपोर्ट लेट होने से ग्रामवासियों में लगातार बेचैनी बढ़ रही थी। लोग कोरोना को लेकर भयभीत हो रहे थे और इन रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में यह खवासा और आसपास के क्षेत्र के लिए सुखद और राहतभरी खबर है। Post navigation लीजिये..आखिर आ गई आलीराजपुर के जनशिक्षक के सम्पर्क में आये बीआरसी और उनके परिवार की कोरोना जांच रिपोर्ट लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के डायल 100 वाहन पर किया हमला, दो आरक्षक व चालक हुए घायल