जीवनलाल राठौड़, सारंगी लॉकडाउन के 15वें दिन कोरोना कफ्र्यू की गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बेवजह घूम रहे लोगों को खुली जेल में रखा जा रहा है। चालानी कार्रवाई भी की जा रही है पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर, पेटलावद टीआई संजय रावत सारंगी पहुंचे उन्होंने चौकी प्रभारी अशोक बघेल एवं पुलिस जवान के साथ मिलकर सारंगी चौपाटी पर बेवजह घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की बिना वजह बाइक लेकर जा रहे चालकों से दंड वसूला। इस दौरान बिना मास्क के लोगों को मास्क भी वितरित किए इस दौरान 30 लोगों को खुली जेल में दो घंटे वही रखा गया इन सब को बिना वजह घूमने घर पर रहने की मास्क पहनने की समझाइश दी गई सख्त हिदायत देने के बाद मास्क देकर छोड़ दिया गया। एस डी ओ पी सोनू डावर ने संवाददाता से चर्चा कर बताया यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी आप लोगों से मेरी यह अपील है मास्क लगाएं दो गज दूरी रखें बिना वजह बाजारों में नहीं घूमे प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें घर में रहे सुरक्षित रहे। कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी अशोक बघेल, एएस आई जितेंद्र सिंह, एएसआई अरुण गोयल, आरक्षक नूरसिंह जमरा, राकेश कुमार, कमल मीणा, सैनिक मनजीत सिंह अन्य पुलिस जवान व कोटवार शामिल थे। Post navigation पुलिस व राजस्व विभाग ने दिखाई सख्ती, बेवजह घूमने वालों पर की चालानी कार्रवाई कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू, ग्रामीणों में दिखा उत्साह