झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शासकीय उत्कृष्ट उमावि पेटलावद के वाणिज्य विषय के व्याख्याता भागीरथ साहू के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन गुरूवार को रखा गया। इस मौके पर साहू का पुष्पाहारों से स्वागत किया गया। शाला स्टॉफ की ओर से साहू को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र का वाचन प्राचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जामली प्राचार्य ओंकारसिंह मेड़ा और सेवानिवृत्त व्याख्याता सुशील भट्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ और साहू के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केके श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन हरीशचंद्र जानी ने माना।
– सेवानिवृत्त शिक्षक साहू संबोधित करते हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *