जीवनलाल राठौड़, सारंगी सोना-चांदी आभूषण व्यापारी को करवड़ रोड अमरहोली के पास बाइक सवार लुटेरों जो संख्या में तीन थे नेे घात लगाकर लूट लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारंगी से व्यापार कर अपने घर करवड़़ जा रहे व्यापारी रमेश चंद्र सोनी जब रतलाम-करवड़ मार्ग पर अमरहोली के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोका उनके पास से 25 हजार रुपए छीने व उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरे अपनी सीडी डिलक्स बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घटना गुरुवार करीब शाम 6 बजे की है। इसके बाद फरियादी रमेशचंद्र सोनी सारंगी चौकी पर पहुंचे और लूट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर अक्सर ही चोरी-लूट की वारदाते होती रहती है और चोर-लुटेरों के इस क्षेत्र में हौसले बुलंदी पर है। Post navigation रेलवे स्टेशन बामनिया पर पानी नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत छोटे से गांव में किसान की लाडली ने वाणिज्य संकाय में जिले में किया टॉप