झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- पशु चिकित्सक धर्मेद्र चुंडावत एवं शिक्षक राजेंद्र चूंडावत की माताश्री लिलम कुंवर चुंडावत का शनिवार को निधन हो गया। श्रीमती चुंडावत के निधन से खवासा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकली जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और रिश्तेदारों ने सम्मिलित हो श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि श्रीमती चुंडावत सौम्य-सरल स्वभाव की धनी थी। उनकी 16 दिसंबर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद से गंभीर रूप से अस्वस्थ थी। Post navigation फिर आई टाइगर की दहशत ; लडकी हुई बेहोश आखिर क्यो भिडी पुलिस से मामा जी की यह कथित वारिस