पेटलावद से चोरी हुआ ट्र्रक इंदौर में
झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पिछले दिनों पुलिस थाने के बाहर मेनन रोड़ पर खड़ा रायपुरिया के एक व्यापारी का ट्र्रक चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट व्यापारी ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस तभी से ट्र्रक की सर्चिंग कर रही थी, कि इस दौरान इंदौर के राजेंद्र नगर सब्जी मंडी के पास लावारिस हालत में ट्रक मिलने की सूचना ट्रक मालिक को मिलने पर ट्र्र्र्रक मालिक ने अपने कुछ परिचितो को उक्त स्थान पर भेजा।
जहां ट्रक खड़ा पाया गया। पेटलावद पुलिस व मालिक सहित परिचित इंदौर के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के अनुसार पूरी जानकारी ट्रक लाने के बाद ही मिल सकेगी, कि ट्रक आखिर वहां कैसे पहुंचा। वहीं ट्रक लेे जाने वाले बदमाशो को भी पकडऩे के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *