झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- भेरूपाड़ा पंचायत के भूरीघाटी के जामसिंह पिता सुरजी अचानक नाले में आए पानी से नाले में बह जाने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी प्रहलादसिंह चुन्डावत ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जामसिंह झकनावदा जाने का कहकर घर से निकला था जो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला बारिश अधिक होने के कारण नाले में पानी भी अधिक बह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह शराब का भी आदी था। जामसिंह की लाश तीन दिन बाद कल माही नदी के समीप नाले में मिली। परिजनों के मुताबिक जामसिंह की मृत्यु नाले में बहने से हुई। शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया। Post navigation किकोडे की हुई बंपर आवक लावारिस हालत में मिला राजेंद्रनगर में मंडी के पास खड़ा है ट्रक