अर्पित चोपड़ा, खवासा

15 अगस्त लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के थांदला विकासखंड की ग्राम पंचायत खवासा से दीपक सिसोदिया को आमंत्रित किया गया। भारत सरकार द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम  अंतर्गत योजनाओ से लाभाविंत हुए, आकांक्षी विकासखंड से एक व्यक्ति को आमंत्रित किया गया है। जिसमें खवासा ग्राम पंचायत के दीपक सिसोदिया को भी निमंत्रण मिला है, साथ में वह अपनी पत्नी को भी चाहे तो साथ में ले जा सकते हैं।

15 अगस्त को लाल किला नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के आकांक्षी विकासखंड से अतिथियों के रूप में सम्मिलित होंगे जिसमे झाबुआ जिले के चारो विकासखण्ड चयनित लोग पहुँचेगे जिसमे विकासखंड मेघनगर से दीप सिंह गुंडिया, विकासखंड थांदला दीपक सिसोदिया ,विकासखंड राणापुर से रंग सिंह भाभोर और  रामा विकास खण्ड से गोपाल खराड़ी  को आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *