अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा में एक दुःखद दुर्घटना में 2 बालकों की डूबने से मौत हो गई। खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग दो बालक की स्टेडियम के पास स्थानीय स्तर पर जल संग्रहण के लिए बनाई गई संरचना में डूब गए। बालकों के नाम दक्ष पिता धन्ना मालवीय उम्र 14 और सोनू पिता ईश्वर बोरिया उम्र 12 साल बताए गए है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामवासियों के साथ पुलिस जवानों ने पानी में उतरकर दोनों बालकों को बाहर निकाला। दोनों बालकों को निकाल कर तत्काल सिविल हॉस्पिटल पेटलावद भेजा गया। दुर्घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो पाया है। खवासा पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है आगे कार्यवाही की जा रही है। Post navigation लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल; 2-3 गंभीर लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खवासा के दीपक सिसोदिया को मिला निमंत्रण