अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी अंतर्गत कडीकुआ गांव में लोडिंग वाहन पलटी खा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार ग्राम मादलदा का लोडिंग वाहन MP43L3378 खवासा आ रहा था इसी दौरान दुर्घटना हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन में ग्रामीण सवार थे। जिनमें से 2-3 गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही खवासा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल और गंभीर घायलों को 4-5 एम्बुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो पाया है। Post navigation दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौत, दो बालक और युवक ने दम तोड़ा जल संग्रहण के लिए बनाई गई संरचना में डूबने से दो बालकों की मौत