रायपुरिया लवेश स्वर्णकार लायन्स क्लब पेटलावद सेंट्रल और शुभ डायग्नोस्टिक क्लिनिक के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज शुभ डाइग्नोस्टिक क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के शुभारम्भ के शुभ अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत डॉक्टर प्रवीण हामड और संचालक अरविंद गहलोत ने किया। शिविर में आये लोगो का शुगर, बीपी जांच व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गौरतलब है कि लायन्स क्लब सेंट्रल द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती से सेवा सप्ताह का अभियान विभिन्न ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर सामाजिक कार्य कर रही है जो लगातार 9 अक्टूबर तक चलेगा, कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया व आभार अरविंद गहलोत ने माना। Post navigation शाम होते ही मवेशियों के झुंड चौराहे पर, आखिर क्यों मौन है जिम्मेदार ?सड़को पर मवेशियों का जमावड़ा बना सिरदर्द,हादसे का आंदेशा छोगालाल रजपुतिया का निधन समाज सहित ग्राम में शोक की लहर