जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में करोड़ों की लागत से बना नया सामुदायिक अस्पताल भवन विभागीय लापरवाही के कारण अब भी अनुपयोगी पड़ा है। वर्ष 2022 में पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने इसका भूमिपूजन किया था, लेकिन अब तक इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। खंडवा-वड़ोदरा हाईवे के समीप पीआईयू (PIU) द्वारा निर्मित इस भवन में जल निकासी की कोई योजना नहीं बनाई गई। इसके चलते मोरी फलिया, जोबट परियोजना कॉलोनी और थाना परिसर का सारा पानी सीधे अस्पताल परिसर में जमा हो जाता है। निकासी के लिए खोदा गया गड्ढा भी नाकाफी है। इस अस्पताल पर आसपास के करीब 40 गांवों के ग्रामीण निर्भर हैं। नया भवन चालू न होने से मरीजों को पुराने अस्पताल में भारी परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि पुराने भवन में शव रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं है, जबकि नए भवन में यह सुविधा होने के बावजूद वह किसी काम नहीं आ रही है। Post navigation नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान