भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक मेघनगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रख गई जिसमे लघुवेतन कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित हुए जिसमें मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया, एवं लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शशिकान्त शर्मा की अध्यक्षता में हुए जिसमे उपस्थित दैनिक वेतनभोगी, स्थाईकर्मी, कोटवार, आंगनवाड़ी के कर्मचारियों ने विधायक का पुष्पमाला से स्वागत कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने विभिन्न मांगे रखी बचे हुए दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई करने के सम्बन्ध में, स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के 9 माह का बकाया वेतन भुगतान करने के सम्बन्ध मे, कोटवारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन भुगतान के सम्बन्ध एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को नियमित करने के मांग की गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन माधव राव जोशी ने किया व आभार प्रकाश हिहोर ने माना। Post navigation पेंशनर्स दिवस पर विधायक भूरिया ने की शिरकत पायल शर्मा ने रंभापुर चौकी प्रभारी का लिया पदभार