झाबुआ Live डेस्क लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार झाबुआ टीआई ” अनिल सिंह ठाकुर” आखिर नप गये । एसपी संजय तिवारी ने झाबुआ टीआई को आज निलंबित कर दिया है ओर राणापुर टीआई आर सी भास्करे को झाबुआ टीआई बनाया गया । जबकि पेटलावद थाने मे पदस्थ उप निरीक्षक ” भीमसिंह सिसोदिया ” को राणापुर थाना इंचार्ज बनाया गया है गौरतलब है कि झाबुआ लाइव ने भी लगातार अपनी खबरो मे झाबुआ शहर मे कानून व्यवस्था ओर अवैध धंधों को उजागर किया था । लेकिन बीती रात जब अवैध शराब की सूचना के पाइंट पर भी टीआई ने बेरुखी दिखाई तो आम तौर पर सरल ओर सहज झाबुआ एसपी को भी गुस्सा आ गया ओर टीआई निलंबित कर दिये गये । Post navigation वन विभाग की जमीन कब्जा करने का प्रयास विफल नकली खाद बेचते राजस्थान के दो युवकों को पकड़ा