भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर

झाबुआ जिले मे लगातार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है। जन जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है ऐसे में प्रशासन की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते निचली बस्ती में पानी न घुसे इस को ध्यान में रखते हुवे नगर परिषद मेघनगर सीएमओ विकास डाबर द्वारा नगर के समस्त वार्डो का दौरा किया गया। साथ ही नगर के सभी नालो ओर नालियों की स्थिती का जायजा लेते हुवे उन्हें तत्काल साफ करवाया गया ताकि लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी लोगो के घरों में नही घुसे।

नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर ने झाबुआ लाइव को जानकारी देते हुवे बताया कि लगातार बारिश की वजह से कई बार आवास कालोनी सहित कई वार्डो में पानी भर जाने की समस्या सामने आती है किंतु इस बार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि ऐसी स्थिति निमित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *