सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी ग्राम में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंदी पर है कि ग्राम में चाहे जहां चोरी की वारदात को अंजाम देने में मशगुल है तो वहीं पुलिस की उदासीन कार्यप्रणाली से अब ग्रामीणों में खौफ है। मेन बाजार में रहने वाले मुन्ना बारिया के घर को रात में चोरों ने निशाना बनाया और पीछे से दीवार में सेंधमारी करते हुए घर में घुसे और पेटी जिसमें चांदी की चूडिया, चांदी के तोड़ा, मोबाइल के साथ दस हजार रुपए इस पेटी में थे चुरा ले गए। जब मुन्ना का पुत्र अर्जुन सुबह उठा तो उसने पेटी नदारद पाई और घर की पीछे की दीवार खुदी मिली। इसके बाद उसे समझ आ गई कि चोरों ने उसके घर चोरी की है। अब ग्रामीणों का कहना है पुलिस ड्यूटी के प्रति सजग नहीं होना चोरों की हौसला अफजाई कर रहे हैं और चोर गांव के घरों को निशाना लगातार बनाते जा रहे हैं। चोरी की वारदात पर अंकुश जल्द नहीं लगा तो ग्रामीणों पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। ) Post navigation पुल पर बने गड्ढे में मिट्टी भरने से कीचड़ से सना मार्ग, राहगीरों वाहन चालकों की हो रही जमकर फजीहत विधायक कलावती भूरिया व महेश पटेल की के साथ खस्ताहाल सड़क का जांच दल ने किया निरीक्षण