अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट – आज सोंडवा के लक्ष्मी नारायण मंदिर मे स्थित हनुमान मंदिर मे अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है । सावन के पावन माह मे धार्मिक आयोजनों का अपना एक महत्व होता है । इसी के दृष्टिगत उक्त आयोजन किया जा रहा है। अखंड रामायण पाठ शुरू करने से पहले मंदिर स्थित भगवान हनुमान की मुर्ति पर चोला चढाया गया। तदुपरांत रामायण पाठ शुरू किया गया।दोपहर पश्चात महिलाएं भी रामायण का पाठ करने मंदिर मे पहुंची। अखंड रामायण का पाठ 24 घंटों मे पुरा होता है । कल अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। Post navigation खुले में शौच करने पर देना होगा 251 रुपए का जुर्माना तहसील मुख्यालय पर नहीं एक भी गैस एजेंसी, 25 किमी दूर जिले की एजेंसी पर निर्भर उपभोक्ता