जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलिराजपुर जिले के नानपुर में खंडवा बड़ोदा मुख्य मार्ग पर स्कूल के पास झूके हुए पोल पर लगे दो ट्रांसफर आखिरकर बिजली कंपनी ने बदल ही दिए। झूके हुए पोल पर टिके होने के कारण ये कभी भी गिर सकते थे। जिससे बड़ी दुर्घटना का अंदेशा था। 

झाबुआ-आलीराजपुर लाइव में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को 25-25 किलो वाट के दो ट्रांसफार्मर नए पोल पर शिफ्ट किए गए। इस दौरान केबी रोड पर दिनभर बिजली बंद रही। कर्मचारियों के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेय जल, शरबत नींबू पानी की व्यवस्था की। जितेंद्र वाणी राज देवेंद्र सुभम गजानन्द माली बबलू राठौड़ आदि ने बताया कि 25-25 किलो वाट की यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से झुके हुए पोल पर लगे थे। गौरतलब है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पोल टूट गया था जो काफी समय से यह झुका हुआ था।