कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार राणापुर पुलिस थाने पर पदस्थ एएसआई महेश भामदरे को सोमवार को रोटरी क्लब ने अपने 50वे स्थापना दिवस पर झाबुआ रत्न देकर सम्मानित किया | भामदरे लगातार बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंगव साहसिक करतब एडवेंचर(एडवेंचर स्पोर्ट्स )की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं | वे पिछली प्रतियोगिता में पुलिस विभाग की तरफ से स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं | जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरुस्कार भी दिया गया हैं रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस समारोह में एएसआई भामदरे को झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, रोटरी क्लब गवर्नर ऋतू ग्रोवर व उमंग जी सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया |सभी ने उन्हें बधाई देते हुए निरंतर ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनायें देते हुए उनके खेल व जज़्बे की प्रशंसा की इस सम्मान पर राणापुर थाना प्रभारी संजय रावत, एसडीओपी बबिता बामनिया, एसआई के. सी सिर्वी व समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए प्रोत्साहन किया | Post navigation चरित्र शंका में पति ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या की रघुवंशी होंगे राणापुर के थाना प्रभारी, पदभार ग्रहण किया