पियुष चन्देल, अलीराजपुर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने बताया कि विगत दिनो अभा कांग्रेस द्धारा नई दिल्ली मे आयोजित भारत बचाओ महारेली मे जिले से सेकडो कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गए थे। इस रैली मे युवक मगनसिंह पिता भंगडिया निवासी पटेल फलिया बेगडी किसी कारंण वंश दिल्ली मे अपने साथियो से बिछड गया था। जिसकी काफी देर तक छानबीन की गई, परंतु वह नही मिल सका। उसके गुमशुदी की रिर्पोट कांग्रेसी नेताओ द्धारा रामलीला मेदान पुलिस थाने पर दर्ज कराई गई। पश्चात बस से जाने वाले नेता ओर कार्यकर्ता दिल्ली से अलीराजपुर के लिए निकल गए। मगर कुछ घंटो बाद दिल्ली पुलिस द्धारा मगन के मिलने की सुचना मिली तो उन्होने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नेताओ से सम्पर्क किया । दिल्ली नेताओ ने मगन को प्रातः7 बजे दिल्ली से मेघनगर जाने वाली रेल मे टिकट बुक कराकर एवं अन्य व्यवस्थाओ के साथ उसे रेल मे बेठा दिया गया। दुसरे दिन भरतपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियो से सुचना मिली की मगन भरतपुर रेलवे स्टेशन पर है। क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अलीराजपुर पुलिस के साथ स्थानिय कार्यकर्ताओ को भरतपुर भेजा। किंतु वहा जाने के बाद पुलिस द्धारा जानकारी मिली की मगन की तबीयत खराब होने पर उसे भरतपुर के अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ति कराया गया। जब पुलिस के साथ कार्यकर्ता भरतपुर अस्पताल पहूंचे तो वहा अस्पताल प्रबंधन से पता चला कि भर्ती मगनसिंह यहा से कही ओर चला गया है। दिनांक 17 दिसंबर को भरतपुर पुलिस से दुरभाष के माध्यम से सुचना मिली की मगनसिंह शहर से दो कि.मी. दुर म्रत अवस्था मे मिला है। उक्त जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने उसके परिजनो को कार्यकर्ताओ के साथ भरतपुर रवाना किया। मगनसिंह के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भुरिया, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होने बताया कि दुःख की इस घडी मे कांग्रेस मगनसिंह के परिजनो के साथ खडी है, ओर शासन स्तर से हरसंभव मदद दिलाने का भरपुर प्रयास किया जाएंगा। साथ ही उन्होने इस मामले को लेकर मप्र मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान मे लाकर अवगत कराकर मृतक मगनसिंह के परिजन को आर्थिक सहायता राशी एवं परिवार के किसी भी एक सदस्य को शासकीय सेवा मे लेने की मांग की है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *