झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- रेलवे समपार पर शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। इस दौरान रतलाम की ओर जाने वाले व थांदला-झाबुआ की ओर जाने वाले वाहनों की कतारें तीन घंटे तक लगी रही। यह जाम लगभग 2 किमी तक लंबा रहा। रेलवे फाटक नंबर 72 (बी) का खबर लिखे जाने तक मैंटेनेंस का कार्य जारी था और यातायात बंद दोनों ओर से बंद था। इस दौरान कई यात्री बसे भी इस जाम में फंसी रही और गरमी के चलते मुसाफिर महिला-बच्चे तथा बुजुर्ग काफी परेशान दिखाई दिए। Post navigation एसपी रहे मौजूद और 8 लाख 97 हजार की शराब व दो वाहन पुलिस ने किए जब्त टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से बैल की मौत