अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारससिंह भदौरिया की रिपोर्ट- जोबट से समीपस्थ बड़ा गुड़ा के मगनसिंह व तेरसिंह निवासी ग्राम मोटाउमर का बैल आज सुबह खेत में घूमते हुए हाई टेंशन बिजली के टूटे हुए तार की चपेट आ गया जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई।गौरतलब है कि ग्राम जामनी में पिछले दिनों तीन पशु इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन फिर भी बिजली विभाग के जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अगर टूटे तारों की मरम्मत नहीं की गई तो क्षेत्र बड़ा हादसा हो सकता है, जिसका जिम्मेदार संबंधित विभाग होगा। पशु चिकित्सालय विभाग के डॉ. भयडिया द्वारा बैल का पीएम किया गया। Post navigation रेलवे फाटक पर मैंटेनेंस के चलते 3 घंटे बंद रहा रतलाम-थांदला मार्ग किसानों को रुला रही प्याज, देसी भंडारण में जुटे किसान