मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- शहर के बीचोबीच स्थित रेलवे फाटक पर एक बाइक सवार को डम्पर क्रमांक जीजे 17 यूूयू 13 92 ने बाइक एमपी 45 एमइ 37 47 को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार महावीर जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब है कि यहां रेंक पाइट पर प्रतिदिन फाटक के पास से डंपर लोड होते है और आये दिन हादसे को न्योता देते हैं। ऐसे में तेज गति से आ रहे डम्पर ने आज महावीर को अपनी चपेट में ले लिया जिन्हें गम्भीर अवस्था में नागरिकों की मदद से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद महावीर की हालत को देखते हुए उन्हें गुजरात के अस्पताल में रेफर किया गया। Post navigation चेक बाउंस का स्थाई वारंटी पंचायत सचिव गिरफ्तार भेजा जिला जेल वानरों की करंट लगने से हुई मौत, अंतिम यात्रा में उमड़े शहरवासी