रितेश गुप्ता, लवनेश गिरी, गोस्वामी थांदला रेलवे ट्रैक पर ग्राम उमरदरा के समीप पोल क्रमांक 583/24 के समीप डाउन ट्रैक पर थांदला नगर के बालक का शव क्षत विक्षप्त अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। बालक की शिनाख्त 18 वर्षीय प्रथम पिता पवन बैरागी के नाम से हुई है व बालक अणु पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।। मौके पर होंडा लीवो बाइक मिली है। बताया जा रहा है कि बालक अपनी बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा व रतलाम की ओर जाने वाले ट्रेक पर बालक का शव प्राप्त हुआ है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि मामला दुर्घटना का है या अन्य कोई कारण से बालक की मौत हुई है। ट्रैक के समीप परिजन एवं पुलिस पहुंच चुकी है, व पुलिस जांच में जुट गई है। Post navigation आबकारी अमले ने हाथभट्ठी पर अवैध रूप से शराब बनाने व विक्रय करने पर 4 मामले दर्ज कर, शराब की नष्ट दाहोद से आई बुरी खबर : 198 पॉजिटिव मरीजों में 17 की मौत, लगातार बढ़ रहे मरीजों से हालात चिंताजनक