जितेन्द्र वाणी@ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में अवैध रेत का कारोबार धड़क चल रहे है जिसके तहत आए दिन सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गई है| कल रात एक बोलेरो-रेत से भरे डंपर की भीषण टक्कर के बाद चकनाचूर हो गई जिसमें ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| बताया जाता है कि बोलेरो वाहन कल रात में अलीराजपुर की ओर जा रही थी जिसमें ग्राम खरपई में रात 11 बजे यह हादसा हो गया जिसमे नितेश चौहान पिता नवल सिह ग्राम खरपई जो अपने घर से कुछ ही दूरी पर आ चुका था व खण्डवा बड़ोदा रोड ग्राम खरपई में घटना हो गई| ड्राइवर की घटना स्थल पर मौत हो गई| यह बोलेरो वाहन नम्बर MP 69, 1110 है जो मध्य्प्रदेश शासन लिखी प्लेट लगी दिखाई दे रही है |ऐसे अनेक कहीं घर परिवार इस अवैध कारोबार के कारण उजड़ गए हैं लेकिन जिला प्रशासन है कि इन पर कारवाई देरी कर रहा है| थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतीया ने बताया कि कल रात में लगभग 11 बजे बोलेरो ओर डम्पर की टक्कर की सूचना मिली थी| घटनास्थल पर पुलिस 108 पहुची व मृतक को जिला अस्पताल पहुचाया है, दोषी पर करवाई की जायेगी| Post navigation सुशासन एवं जन सेवा के लिए निर्मला डावर को मिला अटल अवार्ड नवोदय विद्यालय की छात्रा कोरोना पॉजिटिव; क्या अलर्ट हो गए हैं स्कूल और प्रशासन?