अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में यातायात के नियमों की उड़ाई जा रही है लेकिन जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध ग्राम में एक तारीख से रेत क्या चालू हुई माफियाओं ने जैसे प्रशासन को खरीद लिया हो थानो के सामने से ओवरलोड ट्रक व ट्राले ट्रैक्टर, जीप-टेम्पो अन्य वाहनों से निकलते रहते है लेकिन जिम्मेदार जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं करना आसानी से समझा जा सकता है। इस बारे में जीप संचालकों ने बताया कि हर हफ्ते पैसे देते है थानों पर ट्राफिक व्यवस्था भी जहां वहां खड़े रहते है, बसे जीपे ट्रक जो दुर्घटनाओं का कारण बने हुए है कई बार ग्रामवासियों ने ग्राम में बसे नहीं जाने के कारण आवेदन दिया है, पर कोई हल नहीं निकला जिससे यात्रियों को एक किलोमीटर दूर बस को देखकर भागा दौड़ी करना पड़ता है। Post navigation महिला कांस्टेबल ने लगाया ” सहकर्मी ” कांस्टेबल पर छेड़खानी का आरोप सीईओ जिपं ने नानपुर पहुंच उठाई झाडू की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश